फीफा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे चल हैं. उनके पीछे क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली बेल्जियम के रोमेलु लुकाकु हैं. केन ने कप्तान के तौर पर टीम का आगे से नेतृत्व किया और तीन मैचों में छह गोल दाग चुके हैं. टूर्नामेंट में दो राउंड पूरे हो चुके हैं और क्वार्टर फाइनल की शुरुआत गुरुवार से होने वाली हैं. अभी तक केन इस विश्व कप में 6 गोल करके सबसे आगे हैं.

उनके बाद लुकाकु हैं जिन्होंने तीन मैचों में चार गोल किए. लुकाकु की टीम बेल्जियम भी अंतिम-8 में जगह बना चुकी है और वह केन को गोल्डन बूट की रेस में अच्छी टक्कर दे सकते हैं. लुकाकु के साथ चार गोल पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के भी हैं, हालांकि केन को रोनाल्डो से खतरा नहीं है क्योंकि उनकी टीम चार मैच खेल कर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है.

मेजबान रूस ने सभी को हैरान करते हुए अंतिम-8 में जगह बनाई है. उसके दो खिलाड़ी इस विश्व कप में तीन-तीन गोल कर चुके हैं. अर्टेम ज्यूबा और डेनिस चेरिशेव ने अपनी टीम के लिए अभी तक चार-चार मैचों में तीन-तीन गोल किए हैं.

वहीं फ्रांस के कीलियन म्बाप्पे भी इस रेस में केन को अच्छी टक्कर दे सकते हैं. उन्होंने चार मैचों में तीन गोल किए हैं और अपनी टीम को क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है. रोनाल्डो के अलावा अर्जेटीना के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी से सभी को काफी उम्मीदें थं लेकिन मेसी चार मैचों में सिर्फ एक गोल कर पाए.

इन दोनों के अलावा ब्राजील के दिग्गज खिलाड़ी नेमार भी विश्व कप की शुरुआत में गोल्डन बूट के दावेदार माने जा रहे थे, वह हालांकि अभी तक चार मैचों में दो गोल ही कर पाए हैं. ब्राजील ने अंतिम-8 में प्रवेश तो कर लिया है लेकिन नेमार, केन को पछाड़ पाएं ऐसी संभावनाएं कम नजर आ रही हैं.

ब्राजील में 2014 में खेले गए पिछले विश्व कप में गोल्डन बूट का अवार्ड जीतने वाले कोलंबिया के जेम्स रोड्रीगेज इस विश्व कप में अपना खाता भी नहीं खोल सके. उनकी टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड से हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

from sports https://ift.tt/2MNIyvp
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का हुआ बंटाधार, 5 साल बाद लगातार तीन मैचों में मिली हार
भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जो ओल्ड ट्रैफर्ड के स्टेडियम में खेला गया उसमें 4 विकेट स...

1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...

Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...

टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...
No comments:
Post a Comment