Reality Of Sports: FIFA World Cup 2018: 28 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, स्वीडन को 2-0 से हराया

Saturday, 7 July 2018

FIFA World Cup 2018: 28 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, स्वीडन को 2-0 से हराया

समारा (रूस): इंग्लैंड ने शनिवार को दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वीडन को 2-0 से हराकर फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इंग्लिश टीम 1990 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है। इंग्लिश टीम 28 साल के लंबे इंतजार के बाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के अंतिम-4 में पहुंचने में कामयाब हो पाई है। इंग्लैंड ने 1990 में इटली में हुए विश्व कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। सेमीफाइनल में इंग्लैंड को पश्चिम जर्मनी ने पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 (1-1) से शिकस्त दी थी लेकिन अब उसने हैरी मेग्वायर (30वें) और डेली एली (59वें) के गोलों की मदद से एक बार फिर यह कारनाम कर दिखाया है।

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2NA9DmX

No comments:

Post a Comment

रोहित शर्मा पर कोई नहीं बना रहा प्रेशर, संन्यास की अटकलों के बीच बैटिंग कोच का आया बड़ा बयान

इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दो मुकाबलों में रोहित शर्मा बल्ले से कोई खास कमाल करने में कामयाब नहीं हो सके, ऐसे में उनके संन्या...