नई दिल्ली: वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा पूर्व क्रिकेटर मदन लाल को 517 वोट से हराकर आज दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के नए अध्यक्ष बन गए.डीडीसीए चुनाव के नतीजे आज घोषित कर दिए गए और रजत शर्मा के समूह ने सभी 12 सीटें जीत लीं. शर्मा को 1,531 वोट मिले जबकि मदन लाल को 1,004 वोट से संतोष करना पड़ा. मुकाबले में खड़े तीसरे उम्मीदवार वकील विकास सिंह को महज 232 वोट मिले. एक दूसरे बड़े घटनाक्रम में नई समिति विधि आयोग की सिफारिशों के तहत डीडीसीए को सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत लाने के फैसले की समीक्षा करेगी.

रजत शर्मा ने ली विक्रमजीत सेन की जगह

शर्मा ने पद पर न्यायमूर्ति विक्रमजीत सेन की जगह ली जिन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय ने डीडीसीए का प्रशासक नियुक्त किया था. वरिष्ठ पत्रकार ने पदभार संभालने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं डीडीसीए की लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखने के लिए अपनी ओर से हरसंभव प्रयास करूंगा.’’ जहां न्यायमूर्ति सेन डीडीसीए को आरटीआई के दायरे में ले आए थे, नव निर्वाचित समिति इस फैसले से पीछे हट सकती है और प्रशासक के फरमान को रद्द करने के लिए जल्द ही एक बैठक की जाएगी.

नव निर्वाचित सचिव विनोद तिहाड़ा ने आज कहा, ‘‘बीसीसीआई आरटीआई के दायरे में नहीं आता और डीडीसीए को कोई सरकारी अनुदान नहीं मिलता. और न्यायमूर्ति सेन को जाने से ठीक पहले ही डीडीसीए को आरटीआई के दायरे में लाने का विचार क्यों सूझा? जब वह नीतिगत फैसले ले रहे थे तो उन तमाम महीनों में यह बात उनके दिमाग में क्यों नहीं आई? डीडीसीए निश्चित रूप से आरटीआई के दायरे में नहीं आएगा.’’

वहीं चुनाव की बात करें तो बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सी के खन्ना को चुनाव से बड़ा झटका लगा क्योंकि उनकी पत्नी शशि उपाध्यक्ष पद के चुनाव में राकेश बंसल से हार गईं. राकेश डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष स्नेह बंसल के छोटे भाई हैं. राकेश ने शशि को 278 वोट से हराया. उन्हें 1,364 जबकि शशि को 1,086 वोट मिले. हार के साथ डीडीसीए में खन्ना के लिए अब रास्ते बंद हो सकते हैं जहां करीब तीन दशकों से उनका वर्चस्व रहा है.

डीडीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘शर्मा को एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री का समर्थन मिलने के साथ ही किसी दूसरे उम्मीदवार के चुनाव जीतने की कोई संभावना ही नहीं थी. हां यह उम्मीद नहीं थी कि एक पैनल सभी सीटें जीत जाएगा. यह अच्छा होगा कि शर्मा पूरी तरह मुक्त होकर डीडीसीए का संचालन करेंगे. इसका यह भी मतलब है कि डीडीसीए में सी के खन्ना के दौर का अंत हो गया, हां अगर वह शर्मा के साथ कोई समझौता कर लें तो बात अलग है.’’ दूसरे उल्लेखनीय विजयी उम्मीदवारों में खेल समिति के पूर्व अध्यक्ष विनोद तिहाड़ा (1,374 वोट) शामिल हैं जिन्होंने सचिव पद के चुनाव में करीबी प्रतिद्वंद्वी मंजीत सिंह (998) को 376 वोटों से हराया.

चुनाव जीतने वाले अन्य उम्मीदवारों में राजन मनचंदा (संयुक्त सचिव), ओमप्रकाश शर्मा (कोषाध्यक्ष), संजय भारद्वाज (निदेशक) शामिल हैं. वहीं रेणु खन्ना महिला निदेशक बन गयीं. अन्य निदेशकों में पूर्व मीडिया मैनेजर रवि जैन के बेटे अपूर्व जैन, आलोक मित्तल, नितिन गुप्ता, शिवनंदन शर्मा और नितिन अग्रवाल शामिल हैं.

from sports https://ift.tt/2KIkLQo
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हैरी केन की बदौलत इंग्लैंड ने दर्ज की धमाकेदार जीत, कांगो को 2-1 से हराकर राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह
हैरी केन के दूसरे हाफ में किए गए दो शानदार गोलों की बदौलत इंग्लैंड ने कांगो को 2-1 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ल...

1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...

Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...

टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...
No comments:
Post a Comment