भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जाना है। 3 मैचों की टी20 सीरीज में इंग्लैंड की टीम 0-1 से पीछे चल रही है। लेकिन जिस मैदान पर सीरीज का दूसरा मैच खेला जाना है वहां टीम इंडिया के लिए जीत दर्ज करना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आंकड़े कुछ इसी तरफ इशारा कर रहे हैं। दरअसल, सोफिया गार्डन्स में इंग्लैंड का रिकॉर्ड शत-प्रतिशत है और टीम ने अपने इस घरेलू मैदान में शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि इंग्लैंड इस मैदान में 2017 के बाद कोई टी20 खेलेगा। लेकिन आंकड़ों की मानें तो इंग्लैंड इस मैच में पलटवार करके ही रहेगा। आइए आपको बताते हैं क्यों है दूसरे टी20 में इंग्लैंड का पलड़ा भारी।from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2KQvqVV
No comments:
Post a Comment