स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब अपने क्लब को छोड़कर इटली के क्लब जुवेंतस के लिए खेल सकते हैं. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, रियल मेड्रिड रोनाल्डो को लेकर जुवेंतस से मिले 10 करोड़ यूरो ऑफर पर विचार कर रहा है. रोनाल्डो ने अपने क्लब के लिए अब तक सर्वाधिक 451 गोल किए हैं. इसके अलावा उन्होंने मई में मेड्रिड के साथ पांचवां चैंपियंस लीग का खिताब जीता था.

वहीं गोल डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, जुवेंतस के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) लुसियानो मोगी को लगता है कि रोनाल्डो ने सेरी-ए विजेता के साथ करार कर लिया है और म्यूनिख में पुर्तगाली खिलाड़ी ने क्लब के मेडिकल टेस्ट को भी पार कर लिया है.

मोगी ने साथ ही माना कि जब वह जुवेंतस के सीईओ हुआ करते थे तब उन्होंने रोनाल्डो को क्लब के साथ जोड़ने का प्रयास किया था. उन्होंने कहा, "अहम लोगों से बात करके मुझे ऐसा लगता है."

पांच बार के बेलन डी ऑर पुरस्कार विजेता रोनाल्डो अगर 10 करोड़ यूरो में जुवेंतस के साथ करार करते हैं तो जुवेंतस के लिए यह सबसे बड़ा करार होगा. क्लब ने इससे पहले अजेर्ंटीना के फारवर्ड गोंजालो हिग्यूएन के साथ 2016 में नौ करोड़ यूरो का करार किया था. इसके अलावा यह रियल मेड्रिड द्वारा मैनचेस्टर युनाटेड को दी गई राशि से भी अधिक होगी. रियल मेड्रिड ने 2009 में आठ करोड़ यूरो में रोनाल्डो को मैनचेस्टर युनाटेड से खरीदा था.

मीडिया में ऐसी खबरें आ रही है कि रोनाल्डो अपने क्लब के साथ खुश नहीं है. इससे पहले रोनाल्डो कई मौकों पर ऐलान कर चुके हैं कि वह क्लब को छोड़ना चाहते हैं. चैंपियंस लीग खिताब जीतने के बाद रोनाल्डो ने कहा था कि रियल मेड्रिड के लिए खेलना उनके लिए शानदार रहा है.

हालांकि जुवेंतस और रियल मेड्रिड ने इस करार पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया है. पुर्तगाल फुटबाल टीम के कप्तान रोनाल्डो ने रूस में जारी फीफा विश्व कप में हैट्रिक लगाई थी लेकिन इसके बावजूद टीम को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है.

from sports https://ift.tt/2KRXkAE
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
साई किशोर ने इंग्लैंड का किया रुख, काउंटी चैंपियनशिप में ग्लूस्टरशायर की तरफ से खेलेंगे 6 मुकाबले
भारतीय खिलाड़ी साई किशोर ने काउंटी चैंपियनशिप में इस बार ग्लूस्टरशायर की तरफ से खेलने का फैसला लिया है, जिसमें वह सीजन के बचे शेष 6 मुक...

1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...

Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...

टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...
No comments:
Post a Comment