आर अश्विन और रविंद्र जडेजा की जोड़ी लंबे वक्त से टीम इंडिया को टेस्ट क्रिकेट में जीत दिला रही है। लेकिन इंग्लैंड दौरे पर हो सकता है कि इस जोड़ी में से किसी एक को टेस्ट सीरीज़ में बाहर बैठना पड़े और इसकी सबसे बड़ी वजह है आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर कुलदीप यादव की मौजूदा फॉर्म। जिस तरह से कुलदीप यादव ने अपनी चाइनामैन गेंदबाज़ी आयरिश और इंग्लिश टीम को बल्लेबाज़ों का शिकार कर रहे हैं कम से कम उसे देखकर तो यही लगता है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का भी यही कहना है कि कुलदीप अपनी गेंदबाज़ी से जिस तरह विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को चक्रव्यूह में फंसा रहे हैं उसे देखते हुए कुलदीप को टेस्ट सीरीज़ में मौका मिलना चाहिए। कुलदीप यादव ने अपना आखिरी टेस्ट मैच लगभग एक साल पहले अगस्त 2017 में खेला था तब से लेकर अब तक वो टेस्ट मैचों में टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए हैं। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2u4feZU
No comments:
Post a Comment