बीसीसीआई के पदाधिकारियों के विदेश दौरे पर अक्सर सवाल उठाने वाली प्रशासकों की समिति (सीओए) को आज इसके ठीक उलट स्थिति का सामना करना पड़ा जब कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी ने महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) सबा करीम के आगामी ब्रिटेन दौरे को लेकर सवाल किए। बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष चौधरी ने करीम के लिए नौ दिन की अवधि की खातिर 4,050 डॉलर के महंगाई भत्ते को मंजूरी देने के कारण पूछे और दौरे से जुड़े दस्तावेज मांगे। करीम के हर दिन का महंगाई भत्ता (करीब) 30,000 रुपये है जिसमें होटल का किराया शामिल नहीं है। कोषाध्यक्ष ने प्रशासकों की समिति को भेजे अपने ईमेल में पूर्व के मामलों से तुलना करते हुए कहा कि प्रशासकों ने किस तरह टी20 श्रृंखला के दौरान सचिव का ब्रिटेन दौरा रोक दिया था और कहा था कि उनके दौरे से कोई फायदा नहीं मिलेगा।from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2KUhoWt
No comments:
Post a Comment