ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधू ने अपना 23वां जन्मदिन जापान की आया ओहोरी को हराकर मनाया जबकि एच एस प्रणय भी इंडोनेशिया ओपन बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 1000 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधू पिछले सप्ताह मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थीं। उन्होंने 17वीं रैंकिंग वाली ओहोरी को 21-17, 21-14 से मात दी। ये पांच मैचों में इस जापानी प्रतिद्वंदी पर उसकी पांचवीं जीत है। अब उनका सामना थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरूंगफान या चीन की ही बिंगजियाओ से होगा। सिंधू ने 0-3 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 10-8 और 16-12 की बढ़त बनाई। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2u2vFH9
No comments:
Post a Comment