भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टी20 मैच में भारत की जीत का श्रेय रोहित शर्मा को देते हुए कहा कि दो सामान्य पारियों के बाद इस सलामी बल्लेबाज ने विशेष पारी खेली। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा जिससे भारत ने 199 रन का लक्ष्य सात विकेट शेष रहते हासिल किया और तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की। पंड्या ने मैच के बाद कहा, ‘‘रोहित ने शानदार पारी खेली। वो असाधारण और बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्होंने अकेले दम पर हमें मैच जिता दिया। हम उनसे ऐसी ही उम्मीद करते हैं। मैंने किसी को भी गेंद पर रोहित की तरह कड़ा प्रहार करते हुए नहीं देखा।’’ from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2L2fQGS
No comments:
Post a Comment