सलामी बल्लेबाज फखर जमान के 91 रन की पारी और शोएब मलिक (नाबाद 43) के साथ उनकी शतकीय साझेदारी के बूते पाकिस्तान ने त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज डार्सी शार्ट के (76 रन) और कप्तान आरोन फिंच के (47 रन) की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 183 रन बनाए थे। पाकिस्तान ने इस लक्ष्य को 19.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। असिफ अली (नाबाद 17) ने आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर टीम की जीत सुनिश्चित की। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2J3Fh98
No comments:
Post a Comment