इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में धमाकेदार शतक लगाकर सबसे ज्यादा तीन शतकों के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले रोहित शर्मा टीम इंडिया के सीरीज जीतने के बाद बेहद खुश दिखाई दिए। साथ ही मैच के बाद रोहित को अपनी पत्नी रितिका सजदेह की भी याद आई। मैच के बाद रितिका को याद करते हुए रोहित ने कहा, 'मेरी पत्नी खेलों पर बारीक नजर रखती हैं और मुझे पता है कि वो भारत में ये मैच जरूर देख रही होंगी।' आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाड़ी कॉलिन मुनरो के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय में 3 शतक लगाने वाले रोहित दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2J6EjJ8
No comments:
Post a Comment