Reality Of Sports: माराडोना का एलान- मौत की अफवाह का पर्दाफाश करने वाले को दूंगा 7 लाख रुपये

Tuesday, 3 July 2018

माराडोना का एलान- मौत की अफवाह का पर्दाफाश करने वाले को दूंगा 7 लाख रुपये

<p style="text-align: justify;">अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी डिएगो माराडोना ने उस व्यक्ति की पहचान बताने वाले को करीब 7 लाख रुपये का ईनाम देने का एलान किया है, जिसने की नाइजीरिया के खिलाफ मैच के बाद उनके मरने की अफवाह फैलाई थी. नाइजीरिया के खिलाफ मैच के बाद व्हाट्सएप पर ये अफवाह फैलाई गई कि माराडोना की हॉस्पिटल में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई है.</p> <p style="text-align: justify;">माराडोना के वकील ने कहा, ''हम उस व्यक्ति को 10 हजार डॉलर यानी करीब 7 लाख रुपये देंगे जो कि अफवाह फैलाने वाले के बारे में सबसे सही जानकारी देगा.'' मैच के बाद अर्जेंटीना का यह स्टार खिलाड़ी बीमार पड़ गया था. हालांकि एक दिन बाद ही माराडोना ने कहा कि वह एक दम ठीक हैं और पहले से ज्यादा जिंदगी का मजा ले रहे हैं.</p> <p style="text-align: justify;">माराडोना ने आगे कहा कि कुछ लोग उनसे जलते हैं इसलिए उनकी तबितय को लेकर बढ़ा चढ़ाकर बातें की गई थीं. उन्होंने कहा, "मैं पूरे विश्व को बताना चाहता हूं कि मैं अभी जिंदा हूं और पहले से ज्यादा जिंदगी का लुत्फ ले रहा हूं. इंटरनेट पर एम्बुलेंस, स्ट्रैचर, जैसी खबरें थीं जिन्होंने बेवजह के झूठ को हवा दे दी थी."</p>

from sports https://ift.tt/2KGK3hy

No comments:

Post a Comment

जोस बटलर ने पूरा किया स्पेशल शतक, टी20 इंटरनेशनल में बने 100 डिसमिसल करने वाले सिर्फ दूसरे विकेटकीपर

भारत और इंग्लैंड के बीच में पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट के स्टेडियम में खेला गया जो बारिश के चलते रद्द क...