भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दुनिया के सफलतम ओपनरों में से एक सुनील गावस्कर आज 69 साल के हो गए हैं। सुनील गावस्कर टेस्ट मैचों में दस हजार रन और 30 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। गावस्कर 70 और 80 के दशक में भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे पसंदीदा खिलाड़ी थे। उन्होंने अपने 16 साल के करियर में बहुत ही सारे विश्व कीर्तिमान बनाए। बाद में इनमें से बहुत सारे रिकॉर्ड्स को क्रिकेट जगत के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने तोड़ा। गावस्कर अपनी मजबूत तकनीक, आत्मविश्वास और अच्छे प्रदर्शन की वजह से उस समय के दिग्गज गेंदबाजों गैरी सोबर्स, एंडी रोबर्ट्स, मिचेल होल्डिंग और जोएल गार्नर के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए मशहूर थे। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2m7QcFS
No comments:
Post a Comment