नई दिल्ली: सौरव गांगुली ने आज अपने 46 साल पुरे कर लिए हैं. सौरव का जन्मदिन ठीक महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन के एक दिन बाद आता है. दो नाम और दो तारीख इस बात का गवाह है कि भारतीय क्रिकेट को ऐसे कप्तान मिले हैं जिन्होंने भारतीय क्रकेट को पूरी तरह से बदल कर रख दिया. सौरव गांगुली अपने 'दादा' के नाम से मशहूर हैं तो वहीं उन्हें ऑफसाइड का गॉड भी कहा जाता था. सौरव अपने ट्रेड मार्क ड्राइव के लिए जाने जाते थे. राहुल द्रविड़ ने एक बार कहा था कि ऑफसाइड में पहले भगवान हैं और फिर दादा.

सौरव गांगुली को एक समय भले ही उनके फैंस ने भुला दिया हो लेकिन उन्हें हमेशा युवा खिलाड़ियों को मौका देने और सचिन के साथ पार्टनरशिप के लिए याद किया जाएगा. सौरव गांगुली का ट्रेडमार्क शॉट जो हमेशा वो ड्राइव कर ऑफसाइड की तरफ खेलते थे तो वहीं पिच से एक कदम आगे निकालकर वो गगनचुंबी छक्के. इन चीजों को कभी नहीं भुलाया जा सकता क्योंकि ऐसा सिर्फ दादा ही कर सकते थे.

Step 1-Wake up, blink your eyes twice & dance down the track Step 2-Smash the bowler & at times even spectators(no violence intended) Step 3-Swing not only the ball but also ur hair,bowl ur heart out Step 4-Celebrate like no one’s watching To a wonderful man, #HappyBirthdayDada pic.twitter.com/ytk8zaGTcy
— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 8, 2018

दादा का आज जन्मदिन है. पूरी दुनिया जहां उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रही है तो वहीं भारतीय टीम के पूर्व धाकड़ ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने दादा को अपने अंदाज में ही जन्मदिन की बधाई दी है.

स्टेप 1- उठो, अपनी पलको को दो बार झपकाओ और पिच से बार निकलकर नाचो.

स्टेप 2- गेंदबाजी की धुनाई करो यहां तक की मैच देख रहे दर्शक की भी ( किसी हिंसा का इरादा नहीं)

स्टेप 3- सिर्फ गेंद को ही स्विंग मत करो अपने बालों को भी

स्टेप 4- जश्न ऐसे मनाओ जैसे कोई देख नहीं रहा. #HappyBirthdayDada

सहवाग ने एक ट्वीट में दादा को कुछ अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.

सौरव गांगुली ने अपने ही अंदाज में टेस्ट क्रिकेट से अलविदा कहा था जब उन्होंने लॉर्ड्स के मैदान पर शतक जमाया था. दादा उस समय भारत की तीसरे ऐसे बल्लेबाज थे जिनके नाम सबसे ज्यादा 18,575 रन थे. दादा ने 183 रनों की सबसे बड़ी और शानदार पारी खेली थी. ये उस समय किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे बड़ा स्कोर था. सौरव गांगुली को आज भी विदेशी जमीन पर सबसे सफल कप्तान माना जाता है. दादा वही कप्तान थे जो टीम इंडिया को 2003 के वर्ल्ड कप के फाइनल तक लेकर गए थे. और वो लम्हा कौन भूल सकता है जब दादा ने टीम इंडिया की जर्सी को नेटवेस्ट ट्रॉफी की जीत के बाद इंग्लैंड के खिलाफ मैदान के बीच में लहराया था.

from sports https://ift.tt/2ufHzN3
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
रोहित शर्मा पर कोई नहीं बना रहा प्रेशर, संन्यास की अटकलों के बीच बैटिंग कोच का आया बड़ा बयान
इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दो मुकाबलों में रोहित शर्मा बल्ले से कोई खास कमाल करने में कामयाब नहीं हो सके, ऐसे में उनके संन्या...

1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...

Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...

टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...
No comments:
Post a Comment