रोहित शर्मा का बल्ला भले ही पहले दो टी20I मैचों में ना बोला हो। लेकिन तीसरे मैच में उन्होंने अपनी बल्ले की धमक से अंग्रेजों के होश उड़ा दिए। रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना तीसरा शतक ठोका। रोहित आखिर तक आउट नहीं हुए और टीम इंडिया को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। रोहित ने 56 गेंदों में नाबाद 100 रनों की पारी खेली जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। रोहित ओपनिंग में गए थे और वो नाबाद रहकर ही पवेलियन लौटे। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2MVVj7c
No comments:
Post a Comment