भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जाना है। टीम इंडिया पहला मैच जीत चुकी है और टीम का इरादा दूसरे मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने का होगा। हालांकि अगर भारतीय टीम को इंग्लैंड में सीरीज जीतकर इतिहास रचना है तो फिर टीम इंडिया के 11 खिलाड़ियों को अपना बेस्ट देना होगा। साथ ही टीम के कप्तान विराट कोहली को उन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरना होगा जो टीम को जीत दिला सकें। हालांकि भारत पहला मैच जीत चुका है और कोई भी कप्तान विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ छेड़छाड़ नहीं करता। लेकिन टीम में सब कुछ सही होने के बाद भी कुछ भी सही नहीं है। जैसे कि के एल राहुल ओपनर होकर तीसरे नंबर पर खेल रहे हैं। ये सब जानते हैं कि तीसरे स्थान पर विराट कोहली खेलते हैं।from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2u8TaNT
No comments:
Post a Comment