फ्रांस और बेल्जियम की टीमों में स्टार स्ट्राइकरों की मौजूदगी के कारण दोनों टीमों के बीच मंगलवार को होने वाले विश्व कप सेमीफाइनल में दर्शकों को काफी गोल देखने को मिल सकते हैं। ये यूरोपीय पड़ोसी और प्रतिद्वंद्वी पिछली बार जब विश्व कप में आपस में भिड़े थे तो फ्रांस ने 1986 में तीसरे स्थान के मुकाबले में 4-2 से बेल्जियम को हराया था। दोनों टीमों के बीच तीन साल पहले स्टेड डि फ्रांस में खेले गए प्रदर्शनी मैच में बेल्जियम ने 4-3 से जीत दर्ज की थी। विश्व कप 2002 की पूर्व संध्या पर फ्रांस को जब मैत्री मैच में बेल्जियम के खिलाफ 1-2 से हार झेलनी पड़ी थी तो राष्ट्रीय स्टेडियम में दर्शकों ने मेजबान देश के खिलाड़ियों की हूटिंग की थी।from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2MZ64pi
No comments:
Post a Comment