Reality Of Sports: विंबलडन ओपन 2018: रोजर फेडरर और वीनस विलियम्स अगले दौर में पहुंचे

Thursday, 5 July 2018

विंबलडन ओपन 2018: रोजर फेडरर और वीनस विलियम्स अगले दौर में पहुंचे

गत चैम्पियन रोजर फेडरर ने विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम के पुरुष एकल स्पर्धा में लुकास लैको को जबकि महिला एकल वर्ग में वीनस विलियम्स ने वापसी करते हुए एलेक्सांद्रा दुलघेरू को हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। शीर्ष वरीय फेडरर ने विम्बलडन में जीत की लय जारी रखते हुए लगातार 26वां सेट अपने नाम किया। स्विस स्टार ने 89 मिनट तक चले मैच में 6-4 6-4 6-1 से जीत दर्ज की और इस दौरान उन्होंने 48 विनर और 16 ऐस लगाए। अब 36 साल का ये खिलाड़ी विम्बलडन में लगातार सेट जीतने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है, इससे पहले उन्होंने 2005 में तीसरे दौर से 2006 के फाइनल तक लगातार 34 सेट जीते थे। 

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2z7KkWe

No comments:

Post a Comment

5 ओवर में पवेलियन लौट गई आधी टीम इंडिया, T20I क्रिकेट के इतिहास में पहली बार बना ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड

तीसरे T20I में इंग्लैंड ने फिल सॉल्ट (70) और सैम करन (नाबाद 41) की पारियों की बदौलत 201/7 का स्कोर बनाया। जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत...