विश्व कप 2018 से बाहर होने वाली टीमों में पांच बार के चैंपियन ब्राजील का नाम भी जुड़ गया जिसे बेल्जियम ने 2-1 से हराकर दूसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनायी। ब्राजील की हार के साथ ही यह भी तय हो गया कि विश्व कप चैंपियन कोई यूरोपीय टीम ही बनेगी। बेल्जियम सेमीफाइनल में फ्रांस से भिड़ेगा जबकि दो अन्य क्वार्टर फाइनल स्वीडन और इंग्लैंड तथा मेजबान रूस और क्रोएशिया के बीच खेले जाएंगे। ब्राजील लगातार चौथी बार किसी यूरोपीय टीम से हारकर विश्व कप से बाहर हुआ। बेल्जियम ने फर्नेन्डिहो के 13वें मिनट में किये गये आत्मघाती गोल से खाता खोला जबकि केविन डि ब्रूएन ने 41वें मिनट में दर्शनीय गोल करके उसकी बढ़त दोगुनी कर दी। ब्राजील की तरफ से स्थानापन्न रेनाटो अगुस्टो ने 76वें मिनट में गोल किया।from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2lWkkDY
No comments:
Post a Comment