Reality Of Sports: फीफा विश्व कप 2018: ब्राजील को हराकर दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगा बेल्जियम

Thursday, 5 July 2018

फीफा विश्व कप 2018: ब्राजील को हराकर दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगा बेल्जियम

फीफा विश्व के 21वें संस्करण में उलटफेर के सिलसिलों के बीच बेल्जियम और पांच बार की चैंपियन ब्राजील शुक्रवार को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए मैदान में उतरेंगी। बेल्जियम ने गुप चरण में तीनों मैच जीतकर अंतिम-16 में प्रवेश किया, जहां उसने दो गोलों से पिछड़ने के बाद गजब का जज्बा दिखाते हुए जापान को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में कदम रखा है। हालांकि टीम पिछले दो बड़े टूर्नामेंटों फीफा विश्व कप 2014 और यूईएएफ यूरो 2016 में क्वार्टर फाइनल से ही बाहर हुई है। बेल्यिम अगर ब्राजील को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचता है तो टूर्नामेंट के इतिहास में उसका दूसरा सेमीफाइनल होगा। बेल्जियम इससे पहले 1986 में मेक्सिको में हुए विश्व के सेमीफाइनल में पहुंचा था जहां उसे अर्जेटीना से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। 

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2MQ04iI

No comments:

Post a Comment

सौरव गांगुली के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, ICC हॉल ऑफ फेम में होंगे शामिल

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को 11 जुलाई को ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। इस सम्मान के लिए गांगुली ने ICC और चेयरमैन जय शाह ...