उरुग्वे का मजबूत डिफेंस शुक्रवार को निझनी नोवोगोरोड स्टेडियम में आखिरकार ढह गया। फ्रांस ने उरुग्वे के डिफेंस को भेदते हुए 2-0 से जीत हासिल कर फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के सेमीफाइनल में जगह बना ली। फ्रांस 2006 के बाद से पहली बार विश्व कप के अंतिम-4 में पहुंचने में सफल रहा है। वो छठी बार क्वार्टर फाइनल की बाधा पार करने में भी कामयाब रहा है। ये मैच एक तरह से दोनों टीमों के कड़े डिफेंस की परीक्षा था। पूरी उम्मीद थी कि दोनों टीमें अपनी विपक्षी आक्रमण पंक्ति को ज्यादा मौके नहीं देंगी। सूरतेहाल भी यही रहा। फ्रांस की टीम हालांकि उरुग्वे से थोड़ा बेहतर साबित हुई और इसलिए जीत उसकी झोली में आई। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2J4b2ia
No comments:
Post a Comment