Reality Of Sports: अंतरराष्ट्रीय टी-20 में रोहित शर्मा ने पूरे किए अपने 2000 रन

Sunday, 8 July 2018

अंतरराष्ट्रीय टी-20 में रोहित शर्मा ने पूरे किए अपने 2000 रन

नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 से उससे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. 31 साल के रोहित ने यहां काउंटी मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मैच में यह उपलब्धि हासिल की. उन्होंने अपनी पारी में 14वां रन बनाने के साथ ही टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 रन पूरे कर लिए.

रोहित ने भारत के लिए अब तक 84 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 32.59 के औसत से 2086 रन बनाए हैं. इनमें तीन शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं.

रोहित ने इस मैच में 56 गेंदों पर 11 चौकों और पांच छक्कों की मदद से अपने करियर का तीसरा शतक बनाया. भारत ने इस मैच में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से जीत ली. रोहित से पहले, न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकलम और मार्टिन गप्टिल, पाकिस्तान के शोएब मलिक और भारतीय कप्तान विराट कोहली टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 या उससे ज्यादा रन बना चुके हैं.

रोहित शर्मा ने वनडे में अपना डेब्यू आयरलैंड के खिलाफ 2007 में किया था और 2010 में जिम्बाबवे के खिलाफ 114 रनों की शानदार पारी खेली थी. 2013 में रोहित 14वें ऐसे भारतीय खिलाड़ी बने थे जिन्होंने टेस्ट डेब्यू में शतक मारा था. उन्होंने वेस्ट इंडिज के खिलाफ 117 रनों की पारी खेली थी. रोहित के नाम 3 डबल सेंचुरी, 17 शतक और 34 अर्धशतक नाम है.

from sports https://ift.tt/2KHufMo

No comments:

Post a Comment

बेन स्टोक्स ने रिटायरमेंट के बाद खेली मैच विनिंग शतकीय पारी, वनडे कप में दिखाया वही पुराना अंदाज

इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद अब इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड घरेलू वनडे कप टूर्नामेंट में अपने ब...