Reality Of Sports: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए ये हो सकती है प्लेइंग 11, मिडिल ऑर्डर में कार्तिक, राहुल और पांडे के बीच जंग

Monday, 2 July 2018

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए ये हो सकती है प्लेइंग 11, मिडिल ऑर्डर में कार्तिक, राहुल और पांडे के बीच जंग

मैनचेस्टर: खेल के छोटे प्रारूपों में पिछले कुछ समय में दबदबा बनाने वाली भारतीय टीम कल पहले टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ इंग्लैंड दौरे की कड़ी चुनौती की शुरुआत करेगी।पिछले एक दशक में भारत की सीमित ओवरों की टीम के प्रदर्शन में निरंतरता देखने को मिली है। जबकि इंग्लैंड ने जोस बटलर, जेसन रॉय और बेन स्टोक्स जैसे स्टार खिलाड़ियों की बदौलत वनडे और टी 20 मैचों में लय हासिल की है।   वनडे विश्व कप 2019 में अब 12 महीने से भी कम का समय बचा है और ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह तैयारी का भी अच्छा मौका होगा। भारत ने इस सीरीज से पहले दो मैचों की टी 20 सीरीज में आयरलैंड पर 72 और 143 रन की जीत दर्ज की लेकिन कोहली अच्छी तरह वाकिफ हैं कि इंग्लैंड की टीम की चुनौती काफी कड़ी होगी।   भारत ने अपने पिछले 20 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से 15 में जीत दर्ज की है। जिसमें श्रीलंका में निदाहस ट्रॉफी और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसकी सरजमीं पर सीरीज जीतना भी शामिल है।

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2tN6fwV

No comments:

Post a Comment

पाकिस्तान के कोच ने भी माना टीम इंडिया का लोहा, कहा- भारत बाकी सभी टीमों से काफी ऊपर

पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने स्वीकार किया है कि मौजूदा समय में भारत दुनिया की सबसे मजबूत टीम है और उसे हराना हर टीम के लिए बड़ी चुनौती...