Reality Of Sports: LIVE चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी: भारत का पाकिस्तान से मैच जारी, टूर्नामेंट में 4 साल बाद दोनों टीमें आमने-सामने

Saturday, 23 June 2018

LIVE चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी: भारत का पाकिस्तान से मैच जारी, टूर्नामेंट में 4 साल बाद दोनों टीमें आमने-सामने

चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी में शनिवार को उद्घाटन मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। इससे पहले गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में दोनों टीमें आमने-सामने हुईं थी। वह मुकाबला ड्रॉ रहा था। आठ बार की ओलिंपिक चैम्पियन भारतीय टीम गोल्ड कोस्ट में चौथे स्थान पर रही थी। इसके बाद शोर्ड मारिन को हटाकर हरेंद्र सिंह को कोच की जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि इस टूर्नामेंट में दोनों बार 4 साल बाद एक दूसरे के खिलाफ आमने-सामने हैं। 2014 में सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 4-3 से जीत दर्ज की थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2yC5rQ9

No comments:

Post a Comment

क्या अगले सीजन भी चेन्नई सुपर किंग्स के कोच बने रहेंगे स्टीफन फ्लेमिंग? हो गया साफ

IPL में लगातार दो निराशाजनक सीजन के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग पर भरोसा बनाए हुए है। सोशल मीडिया पर उन्हें हटा...