Reality Of Sports: India vs Ireland, 2nd T20I, Preview: आयरलैंड को सीरीज हराकर इंग्लैंड को कड़ा संदेश देना चाहेगा भारत

Thursday, 28 June 2018

India vs Ireland, 2nd T20I, Preview: आयरलैंड को सीरीज हराकर इंग्लैंड को कड़ा संदेश देना चाहेगा भारत

भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच 29 जून को खेला जाएगा। पहला मैच जीतने के बाद टीम इंडिया का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है और टीम दूसरे मैच में कुछ बदलाव भी कर सकती है। माना जा रहा है कि भारत दूसरे मैच में ‘बेंच स्ट्रेंथ’ को आजमा सकता है। ताकि इंग्लैंड के खिलाफ चुनौतीपूर्ण दौरे के लिए सभी को पिच का अंदाजा हो जाए। भारत ने आयरलैंड और इंग्लैंड के तीन महीने लंबे दौरे की शुरूआत शानदार तरीके से की और आयरलैंड को पहले टी-20 में 76 रनों से करारी मात दी। रोहित शर्मा और शिखर धवन के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने पांच विकेट पर 208 रन का स्कोर खड़ा किया था। फिर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने मिलकर सात विकेट हासिल कर आयरलैंड को नौ विकेट पर 132 रन ही बनाने दिए।

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2KnSUor

No comments:

Post a Comment

हरमनप्रीत कौर का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद बाद टूटा दिल, अपनी टीम के खेलने के तरीके पर उठाए सवाल

ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद टीम इंडिया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई। इस हार के बाद हरमनप्रीत कौर ने बड़ी टीमों के खिलाफ अपने...