<p style="text-align: justify;">फीफा वर्ल्ड कप में आज पुर्तगाल ने मोरक्को को 1-0 से हराते हुए अपनी जीत का खाता खोल लिया है. हालांकि इस जीत के बावजूद पुर्तगाल के कोच फर्नाडो सांतोस का मानना है कि टीम के खेल में सुधार की जरूरत है.</p> <p style="text-align: justify;">अब तक खेले गए दो मुकाबलों में पुर्तगाल ने अफ्रीकी देश मोरक्को को 1-0 से मात दी, जबकि पिछले मुकाबले में उसने स्पेन के साथ 3-3 से ड्रॉ खेला था. फर्नाडो सांतोस ने मैच के बाद कहा, "इस वर्ल्ड कप में मोरक्को टीम मजबूत है और हमारी टीम भी अच्छी है लेकिन हमें अभी भी सुधार करने की आवश्यकता है. हमने डिफेंस पर अच्छा काम किया लेकिन हमें इससे भी अच्छा करने की जरूरत है. हमें गेंद पर अधिक नियंत्रण बनाना होगा."</p> <p style="text-align: justify;">मोरक्को के खिलाफ भी स्टार फारवार्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गोल दागा और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक गोल करने वाले यूरोपीय खिलाड़ी बने. रोनाल्डो ने कहा, "मैं गोल करके खुश हूं लेकिन मैच जीतना हमारी प्राथमिकता है. हमें आगे बढ़ने के लिए हर मैच पर ध्यान केंद्रित करना होगा."</p> <p style="text-align: justify;">पुर्तगाल अब ग्रुप-बी के अपने अगले मुकाबले में सोमवार को ईरान से भिड़ेगी. ग्रुप स्टेज में पुर्तगाल का आखिरी मुकाबला होगा.</p>
from sports https://ift.tt/2M7rQ9T
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
साउथ अफ्रीका से हारने के बाद भी टीम इंडिया हासिल कर सकती है सेमीफाइनल का टिकट? जानिए पूरा समीकरण
साउथ अफ्रीका से हार के बावजूद भारत की T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है। ग्रुप-ए में भारत, साउथ अफ्रीका औ...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
हार्दिक पंड्या ने 55 गेंदों में खेली 158 रन की तूफानी पारी, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय Image Source : TWITTER चोट के बाद वापसी कर रहे...
No comments:
Post a Comment