फीफा वर्ल्ड कप में बीती रात खेले गए मुकाबले में अर्जेंटीना ने नाइजीरिया को 2-1 से हराकर अंतिम 16 में जगह बना ली है. हालांकि जीत के बावजूद अर्जेंटीना के फैंस को उस वक्त झटका लगा था जब मैदान में ही दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी माराडोना बेहोश हो गए थे. अब फैंस के लिए राहत की बात यह है कि माराडोना बिल्कुल ठीक हैं.

डिएगो माराडोना ने कहा है कि डॉक्टरों की जांच के बाद वह स्वस्थ महसूस कर रहे हैं. फीफा विश्व कप में मंगलवार रात को नाइजीरिया के खिलाफ अर्जेटीना के मैच में डिएगो स्टेडियम में मौजूद थे. मेसी द्वारा मैच का पहला गोल दागने के बाद माराडोना ने जमकर जश्न मनाया था.

57 साल माराडोना ने 1986 में विश्व कप जीतने वाली अर्जेटीना टीम की कप्तानी की थी. उन्होंने कहा कि मंगलवार के मैच के दौरान उनकी गर्दन में बहुत दर्द था. माराडोना ने इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की, जिसमें उन्हें पहले हाफ के बाद मेडिकल स्टॉफ के साथ देखा जा रहा है. हालांकि, उन्होंने अस्पताल जाने की बात से साफ इनकार कर दिया.

माराडोना ने इंस्टाग्राम पर जारी एक पोस्ट में कहा, "मैं आप सभी को बता देना चाहता हूं कि मैं स्वस्थ हूं. डॉक्टरों ने मेरे स्वास्थ्य की जांच की और मुझे दूसरे हाफ की समाप्ति से पहले घर जाने का सुझाव दिया, लेकिन मैं मैच को देखना चाहता था. मैं स्टेडियम छोड़कर कैसे जा सकता था?"

सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में अर्जेंटीना के स्कोर की नाइजीरिया से 1-1 से बराबरी के बाद माराडोना को भावुक होते देखा जा रहा है. मार्कोस रोजो ने अर्जेटीना के लिए अंतिम क्षणों में गोल किया और उसे नॉक आउट में पहुंचा दिया.

from sports https://ift.tt/2ItvoBi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
श्रेयस अय्यर को कैप्टन्सी डेब्यू पर मिली करारी हार, विराट-गिल वाले अनचाहे लिस्ट में शामिल हुआ नाम
श्रेयस अय्यर का भारत के टी20 कप्तान के तौर पर पहला मैच था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ वह विराट कोहली, ऋषभ पंत औ...

1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...

Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...

हार्दिक पंड्या ने 55 गेंदों में खेली 158 रन की तूफानी पारी, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय Image Source : TWITTER चोट के बाद वापसी कर रहे...
No comments:
Post a Comment