Reality Of Sports: विश्व कप: क्रोएशिया को हराकर अगले राउंड में जगह पक्की करना चाहेगा आइसलैंड, अर्जेंटीना के मैच पर भी रहेंगी निगाहें

Tuesday, 26 June 2018

विश्व कप: क्रोएशिया को हराकर अगले राउंड में जगह पक्की करना चाहेगा आइसलैंड, अर्जेंटीना के मैच पर भी रहेंगी निगाहें

यहां के रोस्तोव एरिना में मंगलवार को ग्रुप डी का मुकाबला आइसलैंड और क्रोएशिया के बीच होगा। क्रोएशिया अपने शुरुआती मैच जीतकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर चुका है, जबकि आइसलैंड को आखिरी 16 में पहुंचने के लिए इस मैच को हर हाल में जीतना होगा। साथ ही ये भी दुआ करनी होगी कि अर्जेंटीना नाइजीरिया को ज्यादा अंतर से ना हरा पाए। आइसलैंड और क्रोएशिया विश्व कप 2018 के क्वालिफायर में भी एक दूसरे का सामना कर चुकी हैं। दोनों टीमों ने अपने घरेलू मैदान में जीत हासिल की थी। हालांकि, इसके अलावा दोनों टीमों के बीच 5 मुकाबले हो चुके हैं। इनमें से सिर्फ एक मुकाबला ड्रॉ रहा और बाकी चार मैचों में आइसलैंड को हार मिली थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KpThPg

No comments:

Post a Comment

श्रेयस अय्यर को कैप्टन्सी डेब्यू पर मिली करारी हार, विराट-गिल वाले अनचाहे लिस्ट में शामिल हुआ नाम

श्रेयस अय्यर का भारत के टी20 कप्तान के तौर पर पहला मैच था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ वह विराट कोहली, ऋषभ पंत औ...