Reality Of Sports: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत करेगा अपने अभियान की शुरुआत, शेड्यूल जारी

Thursday, 21 June 2018

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत करेगा अपने अभियान की शुरुआत, शेड्यूल जारी

आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का ऐलान कर दिया है और भारत पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की शुरुआती सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का दौरा करेगा। आईसीसी ने 2018 से 2023 तक के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। आईसीसी ने अपने बयान में कहा कि भारत डब्ल्यूटीसी के तहत दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए कैरीबियाई देशों का दौरा करेगा। कुल मिलाकर चोटी की नौ टीमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भाग लेंगी। ये चैंपियनशिप 15 जुलाई 2019 से 30 अप्रैल 2021 तक चलेगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज विश्व कप 2019 के तुरंत बाद शुरू हो जाएगी। इस दौरे में भारतीय टीम तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच भी खेलेगी। भारत इस साल के आखिर में तीन टेस्ट, पांच वनडे और तीन वनडे के लिए वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगा। 

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2M6UlVg

No comments:

Post a Comment

मानव सुथार ने अब काउंटी क्रिकेट में बरपाया कहर, 7 बल्लेबाजों को दिखाया पवेलियन का रास्ता

भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में कमाल का प्रदर्शन किया है। वारविकशायर की तरफ से खेलते हुए उन्होंने समरसेट के ख...