भारतीय टीम आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो गई है। शनिवार को टीम इंडिया विराट कोहली की कप्तानी में ब्रिटेन दौरे के लिए रवाना हुई। इस दौरान विराट कोहली ने ट्विटर अकाउंट पर फोटो भी शेयर की है। कोहली ने जो फोटो शेयर की है उसमें शिखर धवन और महेंद्र सिंह धोनी भी नजर आ रहे हैं। कोहली के अलावा भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी ट्विटर अकाउंट पर फोटो शेयर की है और लिखा, 'और हम चले।' बुमराह की फोटो में भी धोनी और रोहित शर्मा जैसे सितारे नजर आ रहे हैं।from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2tAyBtw
No comments:
Post a Comment