भारतीय टीम को जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर जाना है। इस दौरे पर टीम इंडिया को 3 मैचों की टी20 और वनडे, फिर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को अपनी दीवार चेतेश्वर पुजारा से काफी उम्मीदें हैं। लेकिन पुजारा की खराब फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। पुजारा इन दिनों इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। जहां उनका प्रदर्शन बेहद खराब नजर आ रहा है। पुजारा इतना खराब खेल खेल रहे हैं कि वो रॉयल लंदन कप में लगातार दो मैचों में अपना खाता तक नहीं खोल सके और दोनों बार शून्य पर आउट हो गए।from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2lpe9Io
No comments:
Post a Comment