<p style="text-align: justify;">फीफा वर्ल्ड कप जीतने के दावेदारों में से एक मानी जा रही अर्जेंटीना शुरुआती दो मुकाबलों कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई है. इतना ही नहीं टीम पर क्रोएशिया के खिलाफ मिली हार के बाद पहले ही राउंड से बाहर होने का खतरा भी मंडरा रहा है.</p> <p style="text-align: justify;">अब अर्जेंटीना के गोलकीपर विल्फ्रेडो कबालेरो ने स्वीकार किया है कि उनकी टीम काफी मुश्किल समय से गुजर रही है. अर्जेंटीना टीम ने क्रोएशिया के खिलाफ विश्व कप में खेले गए मैच में कई गलतियां की और इस कारण 3-0 से हार का सामना भी करना पड़ा.</p> <p style="text-align: justify;">समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, कबालेरो ने कहा कि वह अपने काम पर ध्यान देना चाते हैं. वह आलोचनाओं का शिकार नहीं बनना चाहते. कबालेरो के मुताबिक बातों से नहीं, बल्कि टीम के लिए मेहनत से जीत हासिल कर माफी मांगना बेहतर होगा.</p> <p style="text-align: justify;">मानसिक स्थिति के बारे में पूछे जाने पर गोलकीपर कबालेरो ने कहा कि वह पल काफी मुश्किल था और उन्हें इसे निकलने की जरूरत है. अर्जेटीना के 36 साल के गोलकीपर कबालेरो ने 20 जून को खेले गए ग्रुप-डी के मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. इस कारण क्रोएशिया की टीम गोल दागने में सफल रही. आइसलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में भी कबालेरो का प्रदर्शन अच्छा नहीं था और इस कारण आइसलैंड जैसी टीम ने अर्जेटीना को 1-1 से ड्रॉ पर रोका था.</p>
from sports https://ift.tt/2tvKbWx
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
क्या अगले सीजन भी चेन्नई सुपर किंग्स के कोच बने रहेंगे स्टीफन फ्लेमिंग? हो गया साफ
IPL में लगातार दो निराशाजनक सीजन के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग पर भरोसा बनाए हुए है। सोशल मीडिया पर उन्हें हटा...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
हार्दिक पंड्या ने 55 गेंदों में खेली 158 रन की तूफानी पारी, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय Image Source : TWITTER चोट के बाद वापसी कर रहे...
No comments:
Post a Comment