वेस्टइंडीज में टेस्ट सीरीज खेल रहे श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल, कोच चंडिका हथुरुशिंघे और टीम के मैनेजर असंका गुरुसिंहा ने आईसीसी के 2.3.1 के नियम के उल्लंघन की बात स्वीकार कर ली है। आईसीसी का ये नियम गेंद से छेड़छाड़ से जुड़ा है। तीनों ने अपनी गलती को स्वीकार कर लिया है और आईसीसी ने खुद इसकी जानकारी दी है। चांदीमल ने पहले आईसीसी के उन्हें 1 मैच के लिए बैन किए जाने के फैसले के खिलाफ अपील की थी और जिसकी सुनवाई बेलॉफ कर रहे थे। हालांकि बाद में चांदीमल समेत कोच और मैनेजर ने अपनी गलती स्वीकार कर ली।from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2MKI1uZ
No comments:
Post a Comment