Reality Of Sports: मॉडल निधी अग्रवाल को डेट नहीं कर रहे हैं स्टार क्रिकेटर लोकेश राहुल

Thursday, 21 June 2018

मॉडल निधी अग्रवाल को डेट नहीं कर रहे हैं स्टार क्रिकेटर लोकेश राहुल

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 'मुन्ना माइकल' के साथ डेटिंग की खबरों को सिरे से नकार दिया है. राहुल ने एक शो में अपने और निधी के संबंधों के बारे में बात करते हुए कहा कि वह अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं.

'जूम' के एक एपिसोड 'ओपन हाउस विध रेनिल' में हिस्सा लेने पहुंचे लोकेश राहुल ने निधी के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है. यह एपिसोड रविवार को टेलीकास्ट होगा.

राहुल ने कहा, "हम कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते हैं. हम केवल अच्छे दोस्त हैं और सभी अफवाहें झूठी हैं." भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ अपने रिश्ते के बारे में राहुल ने कहा, "मेलबर्न में हुए एक मैच के बाद की यह घटना है. मेरा प्रदर्शन काफी खराब रहा था और मैं इससे निराश था."

राहुल ने कहा, "अनुष्का ने इसे भांप लिया था और उन्होंने कोहली के साथ मेरे कमरे में आकर मुझे उनके साथ राते के खाने पर चलने के लिए कहा. उन्होंने अपने इसी प्रकार के अनुभवों के मुझसे शेयर किया और मुझे समझाया कि मैं ऐसी स्थितियों से किस प्रकार बाहर निकल सकता हूं."

उन्होंने कहा, "उन्होंने इस दौरान मेरा काफी ध्यान रखा और इस बात को सुनिश्चित किया कि मैं अकेला न महसूस करूं. वे दोनों बहुत अच्छे हैं और उनकी जोड़ी शानदार है. उनका मुझ पर प्रभाव काफी अच्छा रहा."

from sports https://ift.tt/2K9E55z

No comments:

Post a Comment

मानव सुथार ने अब काउंटी क्रिकेट में बरपाया कहर, 7 बल्लेबाजों को दिखाया पवेलियन का रास्ता

भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में कमाल का प्रदर्शन किया है। वारविकशायर की तरफ से खेलते हुए उन्होंने समरसेट के ख...