श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांदीमल ने आईसीसी के उन्हें निलंबित करने के फैसले के खिलाफ अपील की है। आईसीसी ने गेंद से छेड़छाड़ के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे मौजूदा दौरे के तीसरे टेस्ट से निलंबित करने का फैसला किया था। आईसीसी ने उन्हें दूसरे टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाया और वीडियो सबूत में भी दिखा कि उन्होंने गेंद की हालत बिगाड़ने की कोशिश की थी। चांदीमल ने इस आरोप को स्वीकारने से इनकार कर दिया जिसके बाद सुनवाई के दौरान मैच रैफरी जवागल श्रीनाथ ने उन्हें ज्यादा सजा दी।from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2yxkoD6
No comments:
Post a Comment