वनडे मैचों में हाल ही में लगे रनों के अंबार से चिंतित चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने इस प्रारूप में दो नई गेंदों के इस्तेमाल की आलोचना करते हुए कहा कि ये नाकामी को न्यौता देने जैसा है। इंग्लैंड ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सर्वोच्च स्कोर बनाया। तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा, ‘वनडे में दो नई गेंदों का इस्तेमाल नाकामी को न्यौता देने जैसा है। गेंद को उतना समय ही नहीं मिलता कि रिवर्स स्विंग मिल सके। हमने डैथ ओवरों में लंबे समय से रिवर्स स्विंग नहीं देखी।’ इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में छह विकेट पर 481 रन बना डाले थे और फिर मेजबान टीम ने अगले वनडे में 312 रन का लक्ष्य 45 ओवरों में हासिल कर लिया। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2Mhg0Kn
No comments:
Post a Comment