नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप में आज 4 मैच खेले जाएंगे. जिसमें पहले मुकाबले में पोलैंड की टक्कर जापान से होगी तो वहीं दूसरे मुकाबले में सेनेगल और कोलंबिया आमने- सामने होंगे. तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड का सामना बेल्जियम से होगा तो वहीं चौथे और आखिरी मुकाबले में पनामा की टक्कर ट्यूनिशिया से होगी.

पोलैंड और जापान

पोलैंड- कोलंबिया पर रिकार्ड जीत और सेनेगल के खिलाफ दो बार पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करने वाली जापान की टीम वर्ल्ड कप के अपने अंतिम लीग मैच में आज पोलैंड के खिलाफ जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी. वर्ल्ड कप से पहले की घटनाओं के कारण जापान के बारे कहा जा रहा था कि उसके लिये किसी भी टीम को हराना मुश्किल होगा लेकिन उसने पहले मैच में ही कोलंबिया को 2-1 से हराकर आलोचकों को करारा जवाब दिया. इससे वह किसी दक्षिण अमेरिकी टीम को हराने वाली पहली एशियाई टीम बनी. इसके बाद जापान ने सेनेगल को 2-2 से बराबरी पर रोका और अब उसके दो मैचों में चार अंक हैं और वह ग्रुप एच में शीर्ष पर है. अगर वह आज पोलैंड से ड्रा भी खेलता है तो तब भी अंतिम-16 में पहुंच जाएगा. यहां तक कि हार पर भी वह नाकआउट में पहुंच सकता है लेकिन इसके लिये सेनेगल को कोलंबिया को हराना होगा. मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7.30 बजे शुरु होगा.

सेनेगल और कोलंबिया

सेनेगल और कोलंबिया का प्रदर्शन पिछले दोनों मैचों में उतार चढ़ाव वाला रहा लेकिन ये दोनों टीमें आज जब आमने सामने होंगी तो उनका लक्ष्य जीत के साथ वर्ल्ड कप के अंतिम -16 में जगह बनाना होगा. कोलंबिया पहले मैच में जापान से 1-2 से हार गया था लेकिन अगले मैच में उसने पोलैंड को 3-0 से हराकर शानदार वापसी की. उसे अगर नाकआउट में जगह बनानी है तो सेनेगल पर हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. कोलंबिया के अभी तीन अंक हैं जबकि ग्रुप एच में जापान और सेनेगल चार-चार अंक के साथ पहले दो स्थान पर हैं. सेनेगल ने पहले मैच में पोलैंड को 2-1 से हराया जबकि जापान को 2-2 से बराबरी पर रोका. वह अगर कोलंबिया को बराबरी पर रोक देता है तो तब भी अगले दौर में पहुंच जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 मिनट से शुरू होगा.

पनामा और ट्यूनीशिया

पनामा और ट्यूनीशिया अपने पहले दोनों मैच गंवाकर वर्ल्ड कप नाकआउट की दौड़ से बाहर हो चुके हैं लेकिन आज जब वे एक दूसरे का सामना करेंगे तो उनकी निगाह जीत के साथ अंत करके इतिहास रचने पर भी टिकी होंगी. इन दोनों टीमों ने अपने पिछले मैच में बड़े अंतर से हार झेली थी. इंग्लैंड ने पनामा को 6-1 से तो बेल्जियम ने ट्यूनीशिया को 5-2 से हराया था. उन्हें अपने पहले मैच में भी हार का सामना करना पड़ा था और ऐसे में अब उनके पास गंवाने के लिये कुछ भी नहीं बचा है लेकिन जीत दर्ज करने पर वे अपने देश के लिये इतिहास रच सकते हैं. ट्यूनीशिया वर्ल्ड कप में पांचवीं बार भाग ले रहा है लेकिन उसने पिछले 40 साल में कोई मैच नहीं जीता है. उसने वर्ल्ड कप में अपनी एकमात्र जीत 1978 में मैक्सिको के खिलाफ 3-1 से दर्ज की थी. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 11.30 मिनट पर शुरू होगा.

इंग्लैंड और बेल्जियम

पहले दोनों मैचों में धमाकेदार प्रदर्शन से बड़ी जीत दर्ज करने वाले इंग्लैंड और बेल्जियम अपने आखिरी लीग मैच में आज नाकआउट से पहले खुद की असली क्षमता परखने और ग्रुप जी में शीर्ष स्थान हासिल करने के उद्देश्य से एक दूसरे का सामना करेंगे. यूरोप की इन दोनों टीमों का वर्ल्ड कप में अब तक का सफर शानदार रहा है. दोनों टीमें पहले ही अंतिम-16 में पहुंच चुकी हैं और इस मैच से केवल ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम का निर्धारण होगा. इंग्लैंड ने ट्यूनीशिया को 2-1 से हराने के बाद पनामा को 6-1 से रौंदा जबकि बेल्जियम ने पनामा को 3-0 से हराने के बाद ट्यूनीशिया को 5-2 से करारी शिकस्त दी मैच भारतीय समयानुसार रात 11.30 मिनट पर शुरू होगा.

from sports https://ift.tt/2N6tp9y
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हरमनप्रीत कौर का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद बाद टूटा दिल, अपनी टीम के खेलने के तरीके पर उठाए सवाल
ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद टीम इंडिया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई। इस हार के बाद हरमनप्रीत कौर ने बड़ी टीमों के खिलाफ अपने...

1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...

Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...

हार्दिक पंड्या ने 55 गेंदों में खेली 158 रन की तूफानी पारी, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय Image Source : TWITTER चोट के बाद वापसी कर रहे...
No comments:
Post a Comment