सेंट पीटर्सबर्ग: दूसरे हाफ में 15 मिनट के भीतर तीन गोल करके मिस्र को 3-1 से हराकर मेजबान रूस फीफा विश्व कप के नॉकआउट स्टेज में एंट्री की दहलीज पर पहुंच गया है।मिस्र के स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सलाह ने चोट से उबरने के बाद आज मैदान पर वापसी की और पेनल्टी पर गोल भी दागा लेकिन 28 साल बाद पहला विश्व कप खेल रहे मिस्र को लगातार दो हार के बाद अब वापसी का टिकट कटाना पड़ सकता है। अहमद फातही ने आत्मघाती गोल दागकर 47वें मिनट में रूस को बढ़त दिला दी। यह इस टूर्नामेंट का पांचवां आत्मघाती गोल रहा। इसके बाद डेनिस चेरिशेव और आर्तियोम ज्युबा ने लगातार गोल दागकर रूस को 3-0 की बढत दिला दी। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2thS1nF
No comments:
Post a Comment