फीफा विश्व कप में पहली बार खेल रही आइसलैंड टूर्नामेंट के 21वें संस्करण में ग्रुप-डी के अपने दूसरे मैच में नाइजीरिया से भिड़ेगी। आइसलैंड ने अपने पहले मैच में अर्जेंटीना को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया था। नाइजीरिया इस मैच में क्रोएशिया से 0-2 से मात खाने के बाद आ रही है। उसे एक ऐसी टीम से भिड़ना है जो आत्मविश्वास से लबरेज है। आइसलैंड पहली बार विश्व कप खेल रही है और पहले ही मैच में उसने लायनल मेसी जैसे स्टार खिलाड़ी के दबदबे को दफना दिया था। इस ड्रॉ से बेशक उसे आत्मविश्वास मिला होगा लेकिन वो अपने अगले मैच को हल्के में नहीं लेना चाहेगी। आइसलैंड कोशिश करेगा की वो इस मैच में पूरे तीन अंक लेकर अगले दौर की संभावनाओं को प्रबल करे। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2lsTh2R
No comments:
Post a Comment