नई दिल्ली: रूस में चल रहे वर्ल्ड कप 2018 में ग्रुप 16 में पहुंचने वाली तकरीबन सभी टीमों के बारे में ये तय हो चुका है कि कौन सी टीम अगले दौर में जा सकती है. इन मैचों को लेकर जहां टीमें शानदार प्रदर्शन तो कर ही रहीं हैं साथ में फैंस का भी उत्साह देखने लायक हैं. लेकिन वर्लड कप के दौरान लाइव रिपोर्टिंग कर रही महिला रिपोर्टर के साथ कुछ ऐसा हुआ जो काफी शर्मनाक है. एक जर्मन टीवी चैनल के लिए वर्ल्ड कप के मैचों की रिपोर्टिंग कर रहीं महिला रिपोर्टर जूलिएथ गोंजालेज थेरन के साथ लाइव रिपोर्टिंग के दौरान एक शख्स ने बदसलूकी की. जूलिएथ कैमरे पर लाइव रिपोर्टिंग कर रही थीं कि अचानक एक अजनबी शख्स आया और उनके गाल पर जबरन किस करते हुए छेड़छाड़ की और वहां से निकल गया.

रिपोर्टर ने ऐसे दिया जवाब

रिपोर्टर ने इस घटना के बाद कोई रिएक्शन नहीं दिया और नॉर्मल होकर अपनी रिपोर्ट पूरी की. लेकिन जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो लोग भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे. DW स्पोर्ट्स के लिए काम कर रही रिपोर्टर ने इस घटना का वीडियो जहां अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया तो वहीं DW स्पोर्ट्स ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर इस घटना की निंदा की और लिखा की यौन उत्पीड़न को पूरी तरह से रोका जाना चाहिए चाहे वो फुटबॉल हो या कुछ और.

गोंजालेज ने विडियो के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा, 'सम्मान ! हम इस तरह के खराब रवैये के हकदार नहीं हैं. हमारा काम भी अहम है और हम भी बराबरी से प्रफेशनल्स हैं. मैं फुटबॉल की खुशी को शेयर करती हूं लेकिन हमें प्यार और शोषण के बीच की हद को पहचानने की जरूरत है. '

गोंजालेज ने आगे लिखा, 'मैं घटनास्थल पर ब्रॉडकास्ट के लिए करीब 2 घंटे तक रही और किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी. फिर हमने लाइव किया और फैन ने इसी का फायदा उठाया. जब मैंने बाद में ढूंढ़ा तो वह वहां से जा चुका था.' गोंजालेज की प्रोफाइल के मुताबिक, वह कोलंबिया से हैं और बर्लिन में रह रही हैं. वह अकसर जर्मनी से फुटबॉल की रिपोर्ट भेजती हैं.

फैन ने माफी मांगी

आपको बता दें कि इस घटना के बाद जिस फैन ने रिपोर्टर के साथ बदसलूकी की थी उसने बाद में रिपोर्टर से माफी मांगी और कहा कि, ऐसा उसने इसलिए किया क्योंकि उसने अपने दोस्त से इस चीज को लेकर बेट लगाया था. जिसे पूरा करने के लिए और जीतने के लिए उसे ऐसा करना पड़ा.

from sports https://ift.tt/2yGPmZQ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
क्या अगले सीजन भी चेन्नई सुपर किंग्स के कोच बने रहेंगे स्टीफन फ्लेमिंग? हो गया साफ
IPL में लगातार दो निराशाजनक सीजन के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग पर भरोसा बनाए हुए है। सोशल मीडिया पर उन्हें हटा...

1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...

Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...

हार्दिक पंड्या ने 55 गेंदों में खेली 158 रन की तूफानी पारी, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय Image Source : TWITTER चोट के बाद वापसी कर रहे...
No comments:
Post a Comment