अपनी टीम को जीतते देखने की आस में जश्न की तैयारियां करके मैच देखने बैठे अर्जेंटीना के प्रशंसकों की उम्मीदों पर क्रोएशिया ने पानी फेर दिया। क्रोएशिया से मिली करारी हार के बाद अर्जेंटीना में जश्न की तैयारी कर रहे फैंस की आंखों में आंसू भर आए और पूरे अर्जेंटीना में सन्नाटा छा गया। अर्जेंटीना के फैंस बेहद भावुक नजर आए और वो अपने आंसू छिपा नहीं सके। बाईस साल के जोकिन ने कहा, ‘हम बहुत बुरी तरह से हारे। इस बार की हार शर्मनाक है। शर्म की बात ये है कि हम नाइजीरिया पर निर्भर हो गए हैं।’ from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2lsDBg8
No comments:
Post a Comment