शेरडान शकीरी के अंतिम क्षणों में किए गए गोल की बदौलत स्विट्जरलैंड ने एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए सर्बिया को 2-1 से मात दी। इस जीत के बाद स्विट्जरलैंड ग्रुप-ई में चार अंकों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गया है जबकि सर्बिया तीन अंकों के साथ तीसरे पायदान पर खिसक गया है। कालिनग्राड स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले का पहला गोल सर्बिया ने मैच शुरू होने के पाचं मिनट के भीतर ही कर दिया। इंग्लिश क्लब साउथेम्पटन से खेलने वाले दूसान टेडिक ने दाएं फ्लेंके से बॉक्स में शानदार क्रॉस दिया जिसपर हेडर लगाकर स्ट्राइकर एलेक्जेंडर मिट्रोविक ने अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2yzNYYC
No comments:
Post a Comment