फिलिट कोटिन्हो (91वें मिनट) और स्टार खिलाड़ी नेमार की ओर से एक्स्ट्रा टाइम में किए गए गोल के दम पर ब्राजील ने सेंट पीटर्सबर्ग में फीफा विश्व कप के दूसरे ग्रुप मैच में कोस्टा रिका को 2-0 से मात दी। इस मैच में मिली जीत के साथ ब्राजील ने अंतिम-16 दौर में जाने की उम्मीदों को मजबूत कर लिया है, वहीं कोस्टा रिका का सफर इस मैच में हार के साथ खत्म हो गया है। आखिरी ग्रुप मैच उसके लिए औपचारिकता मात्र होगा। कोस्टा रिका के डिफेंस को कई बार भेदकर उसके गोल पोस्ट के करीब पहुंचे ब्राजील के खिलाड़ी सफलता हासिल नहीं कर पा रहे थे। उनके अधिकतर शॉट ऑफ साइड से निकल कर बाहर हो गए। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2tuQv0C
No comments:
Post a Comment