फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण में आज इंग्लैंड का सामना पनामा से निझनी नोवोग्रोड स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें के लिए यह मैच काफी अहम है। अगर इंग्लैंड को जीत मिलती है तो वो छह अंकों के साथ अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लेगी। विश्व कप के नॉकआउट दौर में प्रवेश की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए पनामा को न केवल जीत हासिल करनी होगी, बल्कि उसे कई गोल भी करने होंगे। उसे अपने पहले मैच में बेल्जियम के खिलाफ 3-0 से हार का सामना करना पड़ा और इंग्लैंड ने ट्यूनीशिया को 2-1 से मात दी थी। ऐसे में पनामा को इंग्लैंड के खिलाफ बड़े गोल अंतर से जीतना होगा। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2KjfBGL
No comments:
Post a Comment