हैरी केन की शानदार हैट्रिक और जॉन स्टोन्स के दो गोलों की बदौलत इंग्लैंड ने गोलों की बारिश करते हुए रविवार को फीफा विश्व कप के ग्रुप-जी के मैच में पनामा को 6-1 से करारी शिकस्त देकर अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया। इंग्लैंड की दो मैचों में ये लगातार दूसरी जीत है। इंग्लैंड के अब छह अंक हो गए हैं और वो बड़ी जीत के साथ विश्व कप के अगले दौर में पहुंच गया है। केन ने मैच में हैट्रिक लगाई और अब इस विश्व कप में उनके पांच गोल हो गए हैं। वो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। केन इस विश्व कप में हैट्रिक लगाने वाले पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं। साथ ही वो विश्व कप में हैट्रिक लगाने वाले इंग्लैंड के तीसरे खिलाड़ी बने हैं। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2MlOJGK
No comments:
Post a Comment