आयरलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली है। वहीं, ये मैच भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना के लिए भी बेहद खास रहा। दरअसल, रैना ने आयरलैंड के खिलाफ 1 रन बनाते ही अंतरराष्ट्रीय टी20 में अपने 1,500 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही रैना अब भारत की तरफ से 1,500 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। रैना को आयरलैंड के खिलाफ इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए सिर्फ 1 रन की जरूरत थी और उन्होंने चौका लगाकर इस कारनामे को अंजाम दिया।from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2IzbCnM
No comments:
Post a Comment