Reality Of Sports: विश्व कप: आखिरी-16 में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी मौजूदा चैम्पियन जर्मनी, मैक्सिको और स्वीडन के मैच पर भी रहेगी नजर

Wednesday, 27 June 2018

विश्व कप: आखिरी-16 में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी मौजूदा चैम्पियन जर्मनी, मैक्सिको और स्वीडन के मैच पर भी रहेगी नजर

यहां कजान एरिना में बुधवार को खेले जाने वाले ग्रुप एफ के मुकाबले में जर्मनी और दक्षिण कोरिया आमने-सामने हैं। अगले दौर में जगह बनाने के लिए मौजूदा विश्व चैंपियन को ये मैच हर हाल में जीतना होगा। हालांकि, उसकी अगले दौर में पहुंचने की संभावना स्वीडन और मैक्सिको के मुकाबले पर भी निर्भर करेगी। दूसरी तरफ दक्षिण कोरिया ग्रुप स्टेज के दोनों मैच हार कर अंक तालिका में सबसे नीचे है। इसलिए टीम जर्मनी को हराकर टूर्नामेंट से सम्मान के साथ विदा होना चाहेगी। हालांकि, दक्षिण कोरिया की जीत जर्मनी को पहली बार ग्रुप स्टेज से ही बाहर का रास्ता दिखा देगी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KfrUrK

No comments:

Post a Comment

श्रेयस अय्यर को कैप्टन्सी डेब्यू पर मिली करारी हार, विराट-गिल वाले अनचाहे लिस्ट में शामिल हुआ नाम

श्रेयस अय्यर का भारत के टी20 कप्तान के तौर पर पहला मैच था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ वह विराट कोहली, ऋषभ पंत औ...