कोई इसे एलियन कहता है, तो कोई इसे फुटबॉल का जादूगर कहता है। पुटबॉल के मैदान में इस खिलाड़ी के सामने बड़े से बड़ा धुरंधर चकमा खा जाता है। इस खिलाड़ी ने अब तक 32 ट्रॉफियां जीती हैं। जिनमें 9 ला लीगा, 4 UEFA चैंपियंस लीग और 6 कोपास डेल रे की ट्रॉफियां शामिल हैं। इसके अलावा इस खिलाड़ी ने 5 बार बैलन डी'ऑर और 4 बार गोल्डन बूट का खिताब भी जीता है। इस खिलाड़ी की तुलना फुटबॉल के सर्वकालिक दिग्गज खिलाड़ी पेले और मैराडोना से की जाती है। हमें पूरी उम्मीद है कि आप समझ गए होंगे कि हम किस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं। जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं कि दुनिया के सबसे बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी की। आज मेसी का जन्मदिन है और वो 31 साल के हो गए हैं। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी 10 अनसुनी बातें बताते हैं। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2MSnPrf
No comments:
Post a Comment