<p style="text-align: justify;">फीफा वर्ल्ड कप 2018 का बुखार दुनिया भर में फैंस के सिर चढ़कर कर बोल रहा है. हर कोई अपनी फेवरेट टीम को जीतते हुए देखना चाहते हैं. ऐसे में विजेता की भविष्यवाणी करने वालों में बिल्ली के बाद एक तोता भी आ गया है. इस तोते ने भविष्यवाणी की है कि जापान अपना पहला मुकाबला नहीं जीत पाएगा. इस तोते के बारे में कहा जाता है कि वह सही भविष्यवाणी करता है.</p> <p style="text-align: justify;">स्लेटी रंग के इस तोते का नाम ओलिविया है और यह टोक्यो के उत्तर में स्थित टोचिगी में नासु एनिमल किंगडम में रहता है. स्थानीय मीडिया के अनुसार तोते ने भविष्यवाणी की है कि रूस में चल रहे विश्व कप में जापान ग्रुप एच के अपने पहले मैच कोलंबिया से हार जाएगा.</p> <p style="text-align: justify;">ओलिविया उन कई जानवरों में शामिल हैं जो पिछले कुछ सालों से भविष्यवाणी करते रहे हैं. जापान की सांकेई न्यूज के अनुसार इस तोते ने पहले ड्रा के संकेत दिये लेकिन बाद में उसने कोलंबिया का ध्वज उठाया.</p> <p style="text-align: justify;">इस चिड़ियाघर की देखरेख करने वाले नोजोमी ओइकावा ने कहा, ''उम्मीद है कि इस बार उसकी भविष्यवाणी गलत होगी. तोता कुछ देर तक इधर उधर मंडराता रहा इसलिए यह करीबी मैच होगा.'' इस 13 साल के तोते ने 2015 में महिला वर्ल्ड कप के सात में से छह मैचों की सही भविष्यवाणी की थी. इसके अलावा उसने रियो ओलंपिक 2016 के सात में से पांच मैचों की सही भविष्यवाणी की थी.</p>
from sports https://ift.tt/2M253wo
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
T20 वर्ल्ड कप में जीत से साउथ अफ्रीका महिला टीम को हुआ फायदा, पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया किस नंबर पर
वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को अपने तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा है। यह इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की ...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
हार्दिक पंड्या ने 55 गेंदों में खेली 158 रन की तूफानी पारी, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय Image Source : TWITTER चोट के बाद वापसी कर रहे...
No comments:
Post a Comment