सेंट जार्ज (ग्रेनाडा)। एविन लुईस के शानदार शतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने तीसरे और आखिरी मैच में आयरलैंड को 5 विकेट से मात दकर वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीनस्वीप कर दिया। लुईस ने 97 गेंद में 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 102 रन की पारी खेली। लुईस के शतक के दम पर वेस्टइंडीज ने डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत 47 ओवर में 197 रन के संशोधित लक्ष्य को 36.2 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाकर हासिल कर लिया।from India TV: sports Feed https://ift.tt/2tP9reh
No comments:
Post a Comment